CG : प्रधान आरक्षक की मौत : ट्रेन से कानपुर से रायपुर आ रहा था परिवार, हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

अनूपपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में PHQ में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल की ट्रेन में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है. MP के अनूपपुर जिले में मौत हुई है. ट्रेन से बेतवा रायपुर जा रहे थे, जहां उनकी मौत हो गई.

दरअसल, अनिरुद्ध कुमार दीक्षित पिता कृष्ण चंद्र दीक्षित उम्र 56 वर्ष बोरिया रोड दामोदर उद्योग क्षेत्र के पीछे रायपुर के रहने वाले थे. वे रायपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे, जो बेतवा ट्रेन से कानपुर से रायपुर जा रहे थे.

मिली जानकारी के मुताबिक, वह सुबह करीब 8:00 बजे ट्रेन में शौच के लिए गया, लेकिन कुछ देर तक नहीं लौटा. ऐसे में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा दीक्षित शौचालय के पास गई तो देखा कि वह गिरे पड़े हैं. यह देखते ही अफरातफरी मच गई.

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उसका शव अनूपपुर में ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कर्मियों ने नीचे उतारा. इसके बाद तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

अनूपपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल के साथ उसकी पत्नी और बेटी रायपुर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी. परिवार का रो रो कर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds