CG : सरकारी विभागों ने ही जमा नहीं किया बिल, 19 करोड़ का पेमेंट बकाया, चौंका देगी लिस्ट

खैरागढ़. एक तरफ खैरागढ़ के वनांचल क्षेत्र के गांवों में आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है. इसके चलते ग्रामीण आज भी मजबूरन अपना जीवन बिना रौशनी के बीता रहे हैं. वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के सरकारी विभागों से 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिजली बिल लंबे समय से बकाया है, जिसकी वसुली विद्युत मंडल खैरागढ़ को करना है. लेकिन विद्युत मंडल खैरागढ़ ने सरकारी विभागों को बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद अब तक 19 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली का बिल बकाया है. लेकिन अब तक सरकारी विभागों के आंकड़ों में कमी नहीं आई है.

नवंबर 2024 में यह लिस्ट 17 करोड़ रुपए में थी, लेकिन नवंबर 2024 के बाद से अब तक सिर्फ महिला बाल विकास विभाग लाखों के बकाया में 2 लाख रुपए जमा किए है. उसके अलावा किसी भी विभाग ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया. यह सरकारी विभागों का बकाया राशि बढ़कर अब 19 करोड़ 60 लाख 46 हजार 824 हो चुका है.

इन विभागों पर इतना बिजली बिल है बकाया

ग्राम पंचायत नलजल – 90,34,1375 रूपये, नगरी निकाय नल जल – 4,93,79,172 रूपये, नगरी निकाय सड़क बत्ती – 13959417, पुलिस विभाग – 10745002, नगरीय निकाय अन्य – 9997502, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण स्वास्थ विभाग – 7115311, महिला एवं बाल विकास विभाग – 2594743, जल संसाधन विभाग – 2162007, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अन्य – 1996743, ग्राम पंचायत सड़कबत्ती – 1617038 रुपए, वन विभाग – 1599153, स्कूल शिक्षा विभाग -1419158, आदिम जाति कल्याण विभाग – 837144 का बिल बकाया है.

गौठान औद्योगिक पार्क – 356217, सहकारिता विभाग – 320620, राजस्व विभाग – 296374, लोक निर्माण विभाग – 281935, उच्च स्कूल शिक्षा विभाग – 228634, सेंट्रल स्कूल – 147718, आवास विभाग – 138554, कौशल विकास उद्यमिता 108517, विधि एवं विधायी कार्य विभाग – 105680, जनपद पंचायत विभाग 95701 , कृषि उपज मंडी 52109, जेल विभाग – 43936, कृषि विभाग – 31292, सहकारी विपणन संघ – 29494 , वेयरहाउस 13471, उद्यानिकी विभाग – 11620, आबकारी विभाग – 10461, आयुर्वेदिक विभाग – 4609, डाक विभाग – 3113, ट्रेजरी विभाग 2260, पशुपालन चिकित्सा विभाग – 744, गैर शासकीय बकाया दारों की राशि 1,95,99,842 है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds