CG युवती की मिली लाश : प्रेमी से मिलने गई तो युवक ने चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 21 साल की युवती का शव मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम कराया। घटनास्थल से युवती के चप्पल और कुछ अन्य सामग्री बरामद की गई। सबूतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी तो पता चला कि उसके प्रेमी ने ही युवती की चाकू मारकर हत्या की थी। फ़िलहाल आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है।

दरअसल यह पूरा मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है। जहां पर 1 अक्टूबर को ग्राम शब्दमुंडा के एक खेत से 21 साल की युवती का शव मिला था, जो पूरी तरह खराब हो चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जांच टीम गठित किया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में सख्ती के साथ जुट गई थी। घटनास्थल पर मिले सबूतों का आस-पास के ग्रामीणों से पहचान कराया गया। इसी सिलसिले में शाॅर्ट लिस्ट करते हुए पुलिस संदेही कांसी सोनी तक पहुंची। पुलिस ने सबूतों के आधार पर पतासाजी कर कांसी सोनी को कस्टडी में लिया।

प्रेमी ने की अपनी प्रेमिका की हत्या 

युवक के पास मृतिका का काॅल डिटेल मिला और साथ ही कई सबूत मिले। इसके बाद उसके व्यक्तिगत जीवन के संबंध में जानकारी जुटाई गई। युवक से पूछताछ करने पर बताया कि वह मृतका से बातचीत करता था। शुरू में युवक कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछने पर उसने सारे राज पुलिस के सामने रख दिए। युवक कांसी सोनी ने बताया कि 28 सितंबर की शाम को युवक मृतका युवती से मिलने गया था और अपने पास एक चाकू रखा था। कांसी सोनी का इरादा महिला को मारना नहीं था बल्कि उसे मात्र डराना था। बातचीत के दौरान वह महिला को डराने का प्रयास कर रहा था। छीना-झपटी के दौरान चाकू से महिला के गले में चोट लग गई।

हत्या कर रिश्तेदार के घर भाग गया युवक 

जब युवक वारदात को अंजाम दे रहा था तब उसे कुछ दूरी में एक टार्च की रौशनी दिखाई दी जिससे कांसी सोनी डर गया। इसके बाद महिला के मुंह को दबाकर पकड़े जाने के डर से उसने चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। जब युवती मर गई तो वह हड़बड़ाहट में उसके मोबाईल और तौलिया को अपने साथ ले गया। अँधेरा होने पर उसका चप्पल वहीं छूट गया। युवक लिफ्ट मांगते हुए धरमजयगढ़ में अपने रिश्तेदार के घर चला गया था। पुलिस ने आरोपी कांसी सोनी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds