CG – पूर्व पार्षद की मौत : हार्ट अटैक के बाद हुए हास्पिटलाइज़्ड, ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था में विलम्ब से परिजन नाराज, अस्पताल में हुआ जमकर हंगामा

दुर्ग। नगर निगम भिलाई के पूर्व पार्षद मनोज यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार की देर शाम दिल का दौरा पड़ते ही उन्हें सुपेला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने मनोज यादव की मौत हो जाने के बाद भी उसे रेफर करने की बात कही। ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था में लेट होने से मनोज यादव के भाई और समर्थक काफी आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। आवेश में आकर उन्होंने 108 एंबुलेंस के ड्राइवर और अटेंडर को गाली गलौज करते हुए मार दिया। इससे विवाद बढ़ गया। बाद में सुपेला पुलिस ने विवाद को शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता और पूर्व पार्षद मनोज यादव (54 साल) को रविवार शाम 7 बजे के करीब अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया। यहां डॉक्टर मंजू राठौर ने विनोद यादव को चेक किया। उस समय उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने डेथ डेक्लेयर्ड न करते हुए कहा कि मरीज में जान है, उसे तुरंत दुर्ग या निजी अस्पताल ले जाओ। अस्पताल में खड़ी 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds