CG : धान खरीदी के पहले दिन किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

धमतरी : समर्थन मूल्य में धान खरीदी आज से शुरू हो गई है। खरीदी के पहले दिन ही जिले के एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। यह घटना सोसायटी के पास हुई। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। खुदकुशी का कारण अज्ञात है। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के गातापार का है।

किसान हिम्मत साहू ने सोसायटी के पास आत्महत्या की है। फंदे पर शव लटकते देखकर लोगों में हडक़ंप मच गया। सूचना पर भखारा पुलिस पहुंची और शव फंदे से उतारा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक परेशानी के कारण आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds