लॉगिन

CG : आखिरकार अपहरण कर मारपीट के शिकार पीड़ित की हुई मौत, आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला होगा दर्ज

Chhattisgarh January 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : आखिरकार अपहरण कर मारपीट के शिकार पीड़ित की हुई मौत, आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला होगा दर्ज

CG : आखिरकार अपहरण कर मारपीट के शिकार पीड़ित की हुई मौत, आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला होगा दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा से अपहरण कर मारपीट में गंभीर घायल यश शर्मा की मौत हो गई है। मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

बता दें कि 13 अक्टूबर को 4 शातिर आरोपियों ने तेलीबांधा से अपहरण कर शगुन फार्म्स में दो दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की थी। इस मामले में तुषार पाहुजा, तुषार पंजवानी, चिराग पंजवानी और यश खेमानी पर अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगा है।

तीन महीने जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते हुए यश शर्मा ने दम तोड़ दिया है। इस घटना के सभी आरोपी फरार है। इस मामले में राजेंद्र नगर थाना में हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds