CG Election: निकाय चुनाव 2025 : EVM के बारे में मतदाताओं की जिज्ञासाओं को शांत करने हर वार्ड में लगेगी प्रदर्शनी…

रायपुर। CG Election: नगरीय निकाय चुनाव में इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इस्तेमाल किया जाएगा. ईवीएम को लेकर मतदाताओं में मन में तमाम जिज्ञासाओं को शांत करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय क्षेत्र के हर वार्ड में प्रदर्शन और जानकारी केंद्र बनाने के साथ नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा.

CG Election: जानकारी के अनुसार, प्रत्येक प्रदर्शन केन्द्र में मास्टर ट्रेनर की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो ईवीएम के संचालन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी आम नागरिकों को डिमोंस्ट्रेट करके बताएंगे, साथ ही उनकी शंकाओं का निराकरण करेंगे.

CG Election: नाम वापसी की तिथि से मतदान के दो दिवस पूर्व तक ईवीएम का प्रदर्शन किया जाए, जिसमें डमी मतपत्र प्रयोग किया जाएगा. डमी मतपत्र में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या समान हो सकती है, लेकिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम एवं प्रतीक डमी मतपत्र में मुद्रित नहीं होंगे. इसके अलावा प्रत्येक जिले में चुनाव नियम और ईवीएम डेमो के लिए मीडिया वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds