CG Election: कुसुमलता कवासी बनी जनपद पंचायत अध्यक्ष : क्रॉस वोटिंग में भाजपा की हुई जीत, दस सालों से कांग्रेस के पास थी सीट

कोंटा । CG Election: राज्य के अंतिम छोर और तीन राज्यों के बार्डर स्थित कोंटा जनपद में भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। पूर्व में यह सीट दस सालों से कांग्रेस के पास थी। 19 सदस्य वाले इस जनपद पंचायत कोंटा में बीते दिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न कराया गया। अध्यक्ष दावेदार के रूप में भाजपा से कुसुमलता कवासी और कांग्रेस से सोनी कवासी ने पर्चा भरा था। जिसमें भाजपा समर्पित प्रत्याशी कुसुमलता कवासी को 10 वोट मिले। वहीं सोनी कवासी को 9 वोट प्राप्त हुए।

CG Election: बता दें कि, जनपद पंचायत कोंटा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए भाजपा-कांग्रेस की ओर से सीपीआई को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। जिसके कारण यहां कांग्रेस सीपीआई के गठबंधन से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दावेदारी की गई थी। क्रॉस वोटिंग में भाजपा अध्यक्ष ने सफलता हासिल कर ली। सीपीआई से माड़वी हिड़मा उपाध्यक्ष चुने गए।

भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर 

CG Election: इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं नारे बाजी के साथ पटाखे फोड़कर खुशियाँ जाहिर की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds