लॉगिन

CG Election : शपथ ग्रहण से पहले बदला पाला : कांग्रेस पार्षद भाजपा में हुईं शामिल, थोड़ी देर बाद है उपाध्यक्ष का चुनाव

Chhattisgarh March 11, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
CG Election : शपथ ग्रहण से पहले बदला पाला : कांग्रेस पार्षद भाजपा में हुईं शामिल, थोड़ी देर बाद है उपाध्यक्ष का चुनाव

CG Election : शपथ ग्रहण से पहले बदला पाला : कांग्रेस पार्षद भाजपा में हुईं शामिल, थोड़ी देर बाद है उपाध्यक्ष का चुनाव

कोतबा। CG Election : छत्तीसगढ़ के कोतबा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण से ठीक पहले बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा और उनकी पार्षद पत्नी सुमन शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। इस फैसले ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है, और अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नए सियासी समीकरण बनते दिख रहे हैं।

भाजपा को मिला बहुमत

अब तक नगर परिषद में 8 पार्षदों के साथ कांग्रेस बहुमत में थी और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने की स्थिति में थी। लेकिन सुनील शर्मा के भाजपा में शामिल होने से समीकरण बदल गए हैं। अब भाजपा के पास बहुमत हो गया है, जिससे उपाध्यक्ष पद का चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है।

क्या भाजपा को मिलेगा उपाध्यक्ष पद?

आज (मंगलवार) को नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। भाजपा को बहुमत मिलने के बाद अब यह देखना होगा कि क्या कांग्रेस इस उलटफेर के बावजूद अपनी पकड़ बनाए रखेगी, या भाजपा को उपाध्यक्ष पद भी मिल जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds