CG Election: एक और कांग्रेसी पीछे हटा : बसना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने वापस लिया नाम

बसना।CG Election:  छत्तीगसढ़ के महासमुन्द जिले की बसना नगर पंचायत में बीजेपी की प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं।

CG Election:  मिली जानकारी के मुताबिक, बसना नगर पंचायत की अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध चुनी गई हैं। नगर पंचायत बसना में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित कई लोगों ने फार्म भरा था। लेकिन शुक्रवार को नाम वापसी के दिन कांग्रेस प्रत्याशी सहित अन्य प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी तुलसी गौतम बंजारा, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आमरीन गीगानी सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपाइयों ने नगर में विजय रैली निकालकर लोगों का आभार माना।

कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने वापस लिया नाम, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध बनी पार्षद

CG Election:  इधर,  रायगढ़ जिले के वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस को बड़ा झटका मिला। कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने अपना नाम वापस लिया। अब यहां पर मुकाबला पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। वार्ड नंबर 18 से भाजपा प्रत्याशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी निर्विरोध पार्षद बन गई।

टिकट नहीं मिलने से बागी हुए भाजपा-कांग्रेस के कई नेता 

CG Election:  वहीं छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में टिकट नहीं मिलने के कारण पूर्व पार्षद नाराज चल रहे हैं। जिससे यह दोनों दलों के समीकरण बिगड़ने का अंदेशा लगाया जा रहा है। वहीं नेताओं की नाराजगी को देखते हुए मनाने का दौर भी शुरू हो गया है। जगदलपुर नगर निगम में पार्षदों की सूची जारी होने के बाद अब दोनो दलों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds