CG : ईडी ने दो पूर्व मंत्रियो के करीबियों सहित जनपद पंचायत के सीईओ पर मारा छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम ने एक बार फिर से दबिश दी है। शुक्रवार की सुबह ईडी की तीन अलग- अलग टीमें तीन शहरों में पहुंचीं। एक टीम बालोद में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के निवास पर, दूसरी टीम कोरबा में मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी बताए जा रहे कांग्रेस नेता लायन जेपी अग्रवाल के डीडीएम रोड़ स्थित निवास में, और तीसरी टीम कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में सीईओ राधेश्याम मिर्झा से पूदताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोरिया, बालोद और कोरबा में प्रवर्तन निदेशालय की टीमें पहुंची हैं। बैकुंठपुर में जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस में आज सुबह ईडी की दो गाड़ियां पहुंचीं, जहां उन्होंने इन दिनों रेस्ट हाउस में निवासरत जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ राधेश्याम मिर्झा से पूछताछ शुरू की है। उधर बालोद में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के डौंडी स्थित निवास पर ईडी की टीम पहुंची है। साथ ही कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी घर भी जांच चल रहा है।

बालोद जिले में ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के डौंडी निवास घर में दबिश दी है। ईडी की टीम पीयूष सोनी से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा राजस्व मंत्री जयसिंह के करीबी बताए जा रहे कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल के कोरबा में डीडीएम रोड स्थित निवास में ईडी ने छापा मारा है। वहां 2 गाड़ियों में 9 अधिकारी पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि, कोरबा में चल रही कार्रवाई डीएमएफ की अनियमियता मामले में जांच करने पहुंचे हैं। ईडी की तीनों टीमों के साथ सुरक्षाबलों के जवान मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds