CG : पुरानी रंजिश के चलते स्कूल के बाहर चाकूबाजी, छात्र के भाई पर जानलेवा हमला…हालत गंभीर

बिलासपुर : न्यायधानी के लोयोला स्कूल के बाहर एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बुधवार दोपहर लक्ष्य कश्यप को लेने उसके भाई श्रीयांस कश्यप और श्रीजय कश्यप पहुंचे थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर चिंगराजपारा और लिंगियाडीह के 20-25 युवकों ने हमला कर दिया।

पहले श्रीजय कश्यप पर पीछे से पत्थर मारा गया और फिर झगड़ा बढ़ने पर श्रीयांस कश्यप पर चाकू से दो बार वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां परिवार से 40 हजार रुपये वसूल लिए गए। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसे श्री कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उसका बड़ा ऑपरेशन किया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दे कि बुधवार को वर्चस्व की लड़ाई में 20-25 युवकों ने स्कूल के बाहर हमला कर दिया। लोयोला स्कूल में पढ़ने वाले अंस यादव ने अपने साथियों को बुलाकर झगड़ा शुरू किया, जिसके बाद श्रीयांस कश्यप पर जानलेवा हमला हुआ। गंभीर रूप से घायल श्रीयांस कश्यप की हालत नाजुक बनी हुई है और परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पिता ऑटो चालक हैं, और घायल छात्र कॉलेज में पढ़ता है, जिसकी परीक्षा गुरुवार से शुरू थी। इस घटना से एक बार फिर स्कूल सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds