लॉगिन

CG : युवक-युवती पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

Chhattisgarh January 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : युवक-युवती पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

CG : युवक-युवती पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

कोरबा। जिले में गुंडे बदमाशों का आतंक बढ़ता नजर आ रहा है. शनिवार की शाम युवक-युवती कॉफी पॉइन्ट पर कॉफी पिने पहुंचे थे. रात होते ही वहां से लौटने के दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने अज्ञात कारणों से दोनों के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे युवक और युवती गंभीर रूप से घायल होकर वहीं बेहोश हो गए. वहीं दोनों को बुरी तरह से पीटने के बाद बदमाश उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए.

युवक-युवती घंटो खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े रहे. राहगिरों ने जब दोनों को खून से लथपथ हालत में बेहोश देखा, तो डायल 112 में इसकी सूचना दी और जिला अस्पताल पहुंचाया. दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं दोनों की हालत इतनी गंभीर बनी हुई है कि वे किसी से बात भी नहीं कर पा रहे हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds