CG – BJYM अध्यक्ष पर जानलेवा हमला : 3 बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम, ब्लाक अध्यक्ष सहित 2 को कराया गया अस्पताल में भर्ती

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। भाजयुमो नेता अनुराग चंद्राकर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। भाजयुमो नेता कुरुद ब्लाक का ब्लाक अध्यक्ष है। अनुराग चंद्राकर को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि हमले की वजह से अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी में कुरूद ब्लाक के भाजयुमों अध्यक्ष पर आज सुबह तीन युवकों ने धारधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अनुराग चंद्राकर को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद थाना क्षेत्र की है। आरोपियों ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है, इस बात की जानकारी सामने नहीं है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर सहित एक अन्य युवक भी हमले में घायल है। दोनों को इलाज के लिए राजधानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गाय है। बीती देर रात धमतरी के तीन बाइक सवारों युवकों ने कुरुद चंडी मंदिर के पास इस घटना को अंजाम दिया है। कुरूद थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds