CG : अरपा भैंसाझार बैराज घूमने गए युवक की 5 दिन बाद मिली लाश, दोस्त अब तक लापता

कोटा : छत्तीसगढ़ के कोटा जिले में स्थित अरपा भैंसाझार बैराज घूमने गए युवक की 5 दिन बाद तैरती हुई लाश मिली है। वहीं उसका दूसरा साथी अब तक लापता चल है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुआजती के रहने वाले 30 साल के अशोक दास मानिकपुरी और उसक दोस्त 24 साल का राजेश यादव 19 जून को अरपा भैसाझार बैराज घूमने जाने की बात कह कर घर से निकले थे। इसके बाद से घर वापस नहीं लौटे हैं। जिसके बाद दोनों युवक के परिवार वालों ने रतनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मछुआरे ने एक लाश तैरती हुई देखी

कल देर शाम को मछुआरे ने बैराज में एक लाश तैरती हुई देखी, जिसकी सूचना रतनपुर थाना को दी गई। रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं राजेश यादव का शव मिलने के बाद पुलिस को संदेह है कि, कहीं अशोक मानिकपुरी बैराज में डूब हुआ तो नहीं है। इसलिए पुलिस ने गोताखोर की मदद ली और बैराज में खोजबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds