लॉगिन

CG : नहर में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh January 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : नहर में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

CG : नहर में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर। जांजगिर चांपा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नहर में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है. स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाल कर उसकी शिनाख्त की गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जय कुमार गोंड, वार्ड क्र. 19, राहौद निवासी के रूप में हुई है. वह बीते दिन से अपने घर से निकलने के बाद से लापता था. अब नहर में उसकी लाश नहर में मिली है. फिलहाल उसकी मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds