लॉगिन

CG : तालाब के पास मिली दिव्यांग युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Chhattisgarh January 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : तालाब के पास मिली दिव्यांग युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

CG : तालाब के पास मिली दिव्यांग युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

दुर्ग। भिलाई में एक दिव्यांग युवक की लाश मिली है। शव का आधा पैंट उतरा और हाथ में खरोच के निशान मिले है। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार रात सुपेला थाने का घेराव कर दिया। मुआवजे की मांग की। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि, जेवरा सिरसा क्षेत्र में IIT भिलाई से लगे तालाब के पास दिव्यांग इतवारी चतुर्वेदी (36) की लाश बरामद हुई, जो कोसानगर का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीआई ने बताया कि इतवारी शराब पीने का आदी था। उसके परिजनों ने शिकायत की थी कि 16 जनवरी से वो घर नहीं आया। 18 जनवरी को आईआईटी तालाब की तरफ गए एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि, तालाब के पास एक लाश पड़ी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds