लॉगिन

CG जिंदा है दामोदर राव : नक्सलियों का दावा, पुलिस पर 4 ग्रामीणों की हत्या और फर्जी पर्चा जारी करने के लगाए आरोप

Chhattisgarh January 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG जिंदा है दामोदर राव : नक्सलियों का दावा, पुलिस पर 4 ग्रामीणों की हत्या और फर्जी पर्चा जारी करने के लगाए आरोप

CG जिंदा है दामोदर राव : नक्सलियों का दावा, पुलिस पर 4 ग्रामीणों की हत्या और फर्जी पर्चा जारी करने के लगाए आरोप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सलियों ने एक बार फिर प्रेस नोट जारी किया है। नोट में उन्होंने कहा है कि, नक्सली कमांडर दामोदर उर्फ चोखा राव जिंदा है। वह कांकेर में हुए मुठभेड़ में नहीं मरा। नक्सल नेता समता ने पुलिस पर नक्सलियों के नाम से फर्जी प्रेस नोट जारी करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले जारी दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर मुठभेड़ में नक्सली कमांडर दामोदर के मारे जाने की बात कही थी। अब नक्सलियों के ही दक्षिण सब जोनल की प्रवक्ता समता ने उस प्रेस नोट का खंडन करते हुए पुलिस पर फर्जी प्रेस नोट जारी करने का आरोप लगाया है।

पुलिस पर फर्जी प्रेस नोट जारी करने का लगाया आरोप 

नक्सलियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने पहले जारी हुए प्रेस नोट का खंडन करते हुए कहा है कि, नक्सली नेता दामोदर उर्फ चोखा राव जिंदा है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि, 8 नक्सली मारे गए थे और 4 ग्रामीणों की भी हत्या हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds