लॉगिन

CG : कालेज जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, सदमे में आए परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

Chhattisgarh January 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : कालेज जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, सदमे में आए परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

CG : कालेज जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, सदमे में आए परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

राजनांदगांव। राजनांदगांव-खैरागढ़ जाने वाले ओवरब्रिज में शुक्रवार दोपहर को एक सडक़ हादसे में कॉलेज छात्र की मौत हो गई। हादसे के चलते ओवरब्रिज में काफी देर तक जाम लग गया। पुलिस की मदद से यातायात को बहाल किया गया। छात्र स्थानीय दिग्विजय कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष में अध्ययनरत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक घुमका क्षेत्र के मासूल गांव का रहने वाला थानेश्वर वर्मा रोज की तरह बाइक में सवार होकर कॉलेज जा रहा था। ओवरब्रिज में भारी वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि छात्र कॉलेज पढ़ाई के लिए गांव से आना-जाना करता था। सडक़ हादसे की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने घटना को लेकर अपराध दर्ज किया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds