CG : घुस लेने वाले गिरोह का सीबीआई ने किया भंड़ाफोड़, जेएनयु दिल्ली के प्रोफेसर सहित 10 से अधिक लोग गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग राज्यों के निजी विश्वविद्यालयों से नैक रेटिंग दिलाने के नाम पर घुस लेने वाले गिरोह का सीबीआई ने भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में जेएनयु दिल्ली के प्रोफेसर सहित 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। घुस लेने वालों के गिरोह में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कई राज्यों के लोग शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सूचना मिली थी कि नैक रेटिंग के नाम पर कुछ लोग देश के अलग-अलग राज्यों के निजी विश्वविद्यालयों से पैसे ले रहे थे। इसके बाद सीबीआई की टीम ने बिलासपुर, ओडिशा, चेन्नई, बैंगलौर समेत कई राज्यों में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस ने 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इन लोगों के कब्जे से 37 लाख रुपये नगदी समेत सोना, मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds