CG : त्रिकोणीय प्रेम-सम्बन्ध में युवक की नृशंस हत्या, युवती सहित 5 संदिग्ध गिरफ्तार

दुर्ग : जिले में लव ट्रायंगल के चलते एक युवक का मर्डर हो गया है। लड़की के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ देर रात पहले प्रेमी को लाठी डंडों से इतना मारा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस लड़की सहित 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि घटना पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत सिवल लाइन एरिया का है। यहां एक लड़की और लड़का चेतन साहू काफी समय पहले रहते थे। दोनों की मां पुलिस विभाग में हैं। चेतन लड़की से प्यार करता था। इसी बीच लड़की की मां का ट्रांसफर सरगुजा की तरफ हो गया और वो उसके साथ वहां रहने चली गई, लेकिन चेतन का प्यार कम नहीं हुआ।

लड़की सरगुजा जाने के बाद लुकेश साहू नाम के लड़के से प्यार करने लगी थी, लेकिन चेतन लगातार उसे फोन करके परेशान करता रहता था। 24 दिसंबर को लड़की अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। जब ये बात चेतन को पता चली तो वो उसे मिलने के लिए परेशान करने लगा। ये बात लड़की ने अपने प्रेमी लुकेश को बताई। लुकेश के कहने पर लड़की ने चेतन को पुलिस लाइन के पास सिविल लाइन में अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया।

रविवार देर रात 11-12 बजे के करीब जब चेतन लड़की से मिलने पहुंचा तो वहां लुकेश अपने दोस्तों के साथ पहुंचा हुआ था। उसने चेतन को घेर लिया और दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि लुकेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे लाठी डंडों से इतनी मारा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds