लॉगिन

CG : नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व ज़िलाध्यक्ष सहित 18 कद्दावर नेताओ ने दिया इस्तीफा

Chhattisgarh January 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व ज़िलाध्यक्ष सहित 18 कद्दावर नेताओ ने दिया इस्तीफा

BJP

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, लेकिन टिकट वितरण को लेकर पार्टी में विवाद शुरू हो गया है। सक्ति, बिलासपुर के बाद अब सुकमा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए पार्टी से किनारा कर लिया है। सुकमा में नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष व राजा मनोज देव समेत पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष समेत 18 क़द्दावर नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।

दरअसल इस्तीफ़े के साथ वजहों को भी बताया गया है जिसमें जीते हुए प्रत्याशियों को टिकट नहीं देना कांग्रेस व भाजपा से जूड़े लोगों को टिकट देने जैसी बातें बताई गई हैं। वहीं मनोज देव के इस्तीफ़े के बाद से भाजपा में हड़कम्प का माहौल देखा जा रहा है। बताया जा रहा है की सुकमा के राज परिवार के वारिश राजा मनोज देव के इस्तीफ़े के बाद सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफ़ा देने की तैयारी में हैं। इस्तीफा देने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पार्षद चंद्रिका गुप्ता, पार्षद शिल्पा मंडावी, दीपक नेताम, पार्षद अनिल मंडावी, लच्छू पोडियाम, ऋषभ गुप्ता, गौरव सिंह राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, राजेश दास, मनीष सिंह, नुप्पो पोडिया, काजल देवनाथ, ललित गांधी, साहिल सिंह, अपर्णा देव ने इस्तीफा दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds