CG Assembly Budget Session : किराए के हेलिकाप्टर पर सवाल, साल दर साल करोड़ों में बढ़ता जा रहा भुगतान

रायपुर। CG Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा में किराए के हेलिकॉप्टर पर कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने कंपनियों को भुगतान की जानकारी मांगी। जिस पर सीएम विष्णुदेव साय ने लिखित जवाब दिया। सीएम साय कहा कि, टेंडर के माध्यम से आमंत्रित किराया दर की स्वीकृति के आधार पर भुगतान हुआ है।

 CG Assembly Budget Session : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखित जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि, वर्ष 2021-22 में हेलीकॉप्टर कंपनियों को 24 करोड़ 82 लाख 34 हजार 942 करोड़ भुगतान किया गया। वर्ष 2022-23 में कुल 57 बार हेलीकॉप्टर किराए में लिया गया। जिसका 78 करोड़ 70 लाख 74 हजार 52 रुपए का भुगतान किया गया है।

सीएम साय ने दिया हिसाब

 CG Assembly Budget Session : सीएम साय ने कहा- वर्ष 2023-24 में कुल 51 बार हेलीकॉप्टर किराया में लिया गया। जिसका कंपनी को 89 करोड़ 50 लाख 33 हजार 999 रुपए का भुगतान किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2024-25 में 31 जनवरी तक कुल 37 बार हेलीकॉप्टर किराए में लिया गया। जिसका 56 करोड़ 11 लाख 99 हजार 825 रुपए भुगतान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds