CG – गौ माता के आते ही शोरूम का दरवाजा खोल देता है मालिक, गद्दी पर बैठकर देती है मां जैसा दुलार, अद्भुत है दोनों का प्यार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक गाय और कपड़ा व्यापारी का अद्भुत प्यार वायरल हो रहा है। शहर में शायद ही ऐसा प्यार देखने को मिलता है। रायपुर के एक कपड़ा व्यापारी और गाय का प्यार सोशल मीडिया पर वायरल है। हर दिन शोरूम खुलने के बाद गाय वहां पहुंचती है। गाय को देखते ही कपड़ा व्यापारी शोरूम का गेट खोल देता है। उसके बाद गौ माता व्यापारी की गद्दी पर बैठ जाती हैं। गद्दी पर बैठने के बाद वह व्यापारी को चूमती है। साथ ही दुलार करती है। यह सिलसिला हर दिन चलता है।

दरअसल, राजधानी रायपुर में पंडरी के महालक्ष्मी क्लॉथ मार्केट है। यहां स्थित एक शोरूम में हर दिन एक गाय दस्तक देती है। यह दुकान गौ सेवक पदम डाकलिया की है। पदम डाकलिया जितना गाय को मानते हैं, उतना ही गौमाता भी इन्हें प्यार करती है। सात साल से इनके शोरूम में हर दिन एक गाय आती है। गाय के आते ही शोरूम का डोर खुल जाता है। उसके बाद गाय खुद ही गद्दी पर जाकर बैठ जाती है।

2016 से लगातार आ रही है गाय
गाय और व्यापारी के बीच यह अटूट प्यार एक दिन का नहीं है। यह सिलसिला 2016 से लगातार चला आ रहा है। शोरूम के मालिक गौ माता प्यार से चंद्रमणि बुलाते हैं। उसके साथ उसका बछड़ा चंद्रभान भी रोज आता है, लेकिन वह बाहर रहकर ही अपनी मां का इंतजार करता है, कभी भीतर नहीं आता। पदम डाकलिया बताते हैं कि गाय को सेब इतना पसंद है कि लोग इसे ‘एप्पल वाली गाय’ कहते हैं।

पदम डाकलिया ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है। गौ माता भी हम सभी की सेवा कर रही है। हमारे बच्चों को दूध देती हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक गौ शाला भी चलाते हैं। वहां दूध देने वाली गाय नहीं है। हम गौ मूत्र से फर्टिलाइजर बनाते हैं। गाय में मां लक्ष्मी बसती हैं। मैं पूरी दुनिया से अपील करते हैं कि गाय की सेवा करें। अब हमारी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds