CG : सिविल जज भर्ती परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक सकते है आवेदन

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है. इसके लिए अब 23 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं. पहले फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 24 जनवरी थी.

ये अभ्यर्थी भी कर सकते है आवेदन

बता दें कि इस भर्ती के लिए अब ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जिसने लॉ से ग्रेजुएट किया हैं. बता दें कि इसके पहले लॉ ग्रेजुएट होने के साथ ही अधिवक्ता के रूप में नामांकित होना भी जरूरी था. अब इस शर्त को हटा दिया गया है.

इस मामले में सीजीपीएससी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि हाई कोर्ट के अं​तरिम आदेश के परिपालन में यह शर्त हटाई गई है. इसके साथ ही आवेदन की तारीख भी बढ़ाई गई है. कुल 57 पदों पर सिविल जज की भर्ती होगी. इसके लिए 26 दिसंबर 2024 से आवेदन भरे जा रहे हैं.

23 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

वहीं पहले ऑनलाइन आवेदन की ​आखिरी तारीख 24 जनवरी 2025 थी, इसे अब 23 फरवरी तक बढ़ा दी गई है. वहीं आवेदन को लेकर विस्तृत जानकारी सीजीपीएससी की अधिकृत वेबसाइट पर जारी की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds