लॉगिन

CG – राष्ट्रपति मुर्मू से मिले खबरीराम के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा

Chhattisgarh September 3, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG – राष्ट्रपति मुर्मू से मिले खबरीराम के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा

CG – राष्ट्रपति मुर्मू से मिले खबरीराम के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में विगत दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन हुआ। इस अवसर पर खबरीराम डाट इन के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने उनसे मुलाक़ात कर मिडिया समूह के साथ साथ राज्य की व्यावसायिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया।

बता दें कि राष्ट्रपति ने रायपुर और बिलासपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति देकर छत्तीसगढ़ के लोगों के कार्यों को खूब सराहा। उन्होंने राजधानी के जगन्नाथ मंदिर और रतनपुर के महामाया मंदिर जाकर दर्शन भी किया। उन्होंने गुरु घासीदास संग्रहालय जाकर राज्य के पुरातात्विक संग्रहों का अवलोकन किया। ब्रम्हकुमारी संस्थान और न्यायधानी में विश्वविद्यालय के समारोह में भी हिंसा लिया। उन्होंने राज्य के लोगों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds