CG : खूंखार भालू ने चरवाहे पर किया हमला, मवेशियों ने ऐसे बचाई अपने मालिक की जान

रायगढ़ : रायगढ़ जिले से बेजुबान मवेशियों की वफादारी का एक बेहद गजब का मामला सामने आया है. जंगल में चारवाहे पर भालू के अचानक हमले के दौरान वहां मौजूद सभी गाय एकजुट होकर अपनी मालिक की जान बचाई है, मामला रायगढ़ वन मंडल के बरकछार गांव का है.
जानकारी के अनुसार, बरकछार गांव केक्ष रहने वाले 42 वर्षीय असीम मिंज जो कि चरवाहे का काम करते हैं, दोपहर वह अपनी बुआ के साथ गाय चराने जंगल गया था. इसी बीच कटाईघाट जंगल में झाड़ियों में छुपे एक भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया. इस दौरान बुआ दुर में गाय चरा रही थी, घायल असीम की बुआ मेरियम ने बताया कि भालू के हमले से अपनी जान बचाने असीम मिंज चीख रहा था.
इस बीच वहां मौजूद सभी गाय एक तरफ एकत्रित हो गए और एक साथ आवाज निकालते हुए भालू की तरफ दौड़ते लगे जिसके बाद भालू वापस जंगल की तरफ चला गया. तब जाकर किसी तरह असीम की जान बच सकी. भालू के हमले से असीम के हाथ, पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है जिसके बाद गांव के ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है.