लॉगिन

CG : राजधानी में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ा

Chhattisgarh September 29, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG : राजधानी में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ा

CG : राजधानी में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में छह साल कि मासूम बच्ची के साथ रेप किया गया है। पुलिस ने रेप के आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की उम्र 14 साल बताई जा रही है। 6 साल की बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय लड़के को पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रायपुर शहर) लखन पटले ने बताया कि बुधवार को धरसींवा पुलिस थाना क्षेत्र में बालिका के परिजनों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। पटले के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी लड़का बालिका को अपने घर ले गया और कथित तौर पर उससे बलात्कार किया।

लड़की की हालत सामान्य
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर लौटने पर पीड़िता ने दर्द और रक्तस्राव की शिकायत की। जिसके बाद उसकी मां उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। पटले ने बताया कि बालिका के माता-पिता ने जब पुलिस को सूचित किया तब उसे शहर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया। बालिका की हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया तथा उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds