CG BREAKING : 2 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में किया भर्ती

जांजगीर : नगर के शांतिनगर में 2 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्ची का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद एसपी विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल मौके पर पहुंचे थे और पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची थी।

पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और परिजन के साथ ही आसपास के लोगों का बयान लिया जा रहा है। फिलहाल, आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला है। दरअसल, शांतिनगर में एक ठेले के पास मासूम बच्ची को लोगों ने देखा और मौके पर भीड़ जुट गई।

फिर डायल 112 की मदद से मासूम बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचे थे। मामले में पुलिस द्वारा ऍफ़आईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल, आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds