CG : रायपुर शहर में सेक्स रैकेट संचालित करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर शहर में देह व्यापार संचालित करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार हुए है। 05-06.02.2025 की दरम्यानी रात्रि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. मेन रोड फ्लावर वैली अमलीडीह जाने वाले रोड में कार क्रमांक सी जी/10/एफ ए/5046 के चालक द्वारा शराब के नशे में अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये एक्टिवा वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया गया था जिससे एक्टिवा वाहन में सवार 03 व्यक्तियों को चोट आने पर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान एक व्यक्ति अरूण कुमार विश्वकर्मा की मृत्यु हो गई। प्रार्थी शाहरूख खान की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 83/25 धारा 281, 125(ंए), 110, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार में सवार आरोपिया युवती सहित आरोपी भावेश आचार्य पिता बी.एस. आचार्य उम्र 39 साल निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने रिश्ते के बारे में न बताकर लगातार पुलिस टीम को गुमराह किया जा रहा था, कि कड़ाई से पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वह उज्बेकिस्तान देश के अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है, जो जुगल कुमार के बुलाये जाने पर देह व्यापार हेतु मुंबई से रायपुर आकर एक होटल में रूकी थी। इसके साथ ही आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि वह देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाईल फोन पर संपर्क कर युवती बुलाने बोला था, जिस पर जुगल कुमार द्वारा उज्बेकिस्तान की युवती को देह व्यापार हेतु रायपुर बुलाया गया था एवं भावेश आचार्य द्वारा इसके एवज में जुगल कुमार को 27,000/- रूपये दिया गया था।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपियों से देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करते हुये आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। जिस पर से आरोपियों के मोबाईल का सायबर सेल द्वारा परीक्षण करने पर locanto app के माध्यम से विभिन्न देश एवं अन्य राज्यों के युवतियों का फोटो एवं कई व्हाट्सएप ग्रुप प्राप्त हुये जिसका एनालिसिस कर रायपुर में देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई तथा गिरफ्तारी हेतु अलग – अलग टीमें बनाकर रवाना की गई।

टीम के द्वारा 01. रवि ठाकरे पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 55 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर। 02. जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने साथी जुगल शर्मा सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताने के साथ ही locanto app के माध्यम से अपने ग्राहकों को युवतियों का फोटो व रेट उपलब्ध कराना भी बताया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 10.02.25 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds