CG : अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर सामने आया CM विष्णुदेव साय का रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

रायपुर। इन दिनों देश के राजनीतिक गालियारे में काफी उठापटक चल रही है। एक यहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद का ऑफर मिलने पर भी काफी बात हो रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे वाले बयान पर रिएक्शन सामने आया है। इस बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को क्या करना है, और क्या नहीं करना है, वो उनका निर्णय है।

सीएम विष्णुदेव साय ने नितिन गडकरी के बयान पर कहा कि भारतीय जतना पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को क्या करना है, किस कार्यकर्ता को क्या जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ये सब कुछ पार्टी के आलाकमान तय करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds