जनगणना 2026 : मनोज पिंगुआ बनाए गए छत्तीसगढ़ में नोडल आफिसर, देखेंगे समन्वय का काम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना कार्य के लिए मनोज पिंगुआ नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पिंगुआ जनगणना गतिविधियों के समन्वय का काम देखेंगे। मनोज पिंगुआ अपर मुख्य सचिव हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार ने देशभर में जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए यह जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण की गिनती 1अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी। इस चरण को हाउस-लिस्टिंग ऑपरेशन कहा जाता है। जिसके तहत मकान सूचीकरण काम किया जायेगा। साथ ही घर की स्थिति और तमाम संसाधनों की जानकारी ली जाएगी।

20 11 में हुई थी पिछली जनगणना

दुसरे चरण में व्यक्ति की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और संस्कृतिक जानकारी लिया जायेगा। जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय जानकारी इकट्ठा की जाएगी। दूसरे चरण मैं हिम क्षेत्रो में 1 अक्टूबर 2026 जनगणना होगी जबकि बाकि हिस्सों में 1 मार्च 2027 को होगी। यह जनगणना 16 साल बाद की जाएगी, क्योंकि पिछली जनगणना 2011 में जातिगत जनगणना की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds