लॉगिन

पिकअप वाहन में भरकर बुचडखाना ले जा रहे थे मवेशी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh September 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पिकअप वाहन में भरकर बुचडखाना ले जा रहे थे मवेशी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पिकअप वाहन में भरकर बुचडखाना ले जा रहे थे मवेशी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सक्ती : जिले में लंबे समय से चल रहे गौ तस्करी के धंधे पर डभरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 नग गायों से भरा पिकअप वाहन बरामद किया है। वहीं, एक आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डूमरपाली में कुछ लोग पिकअप वाहन में ठूस-ठूसकर मवेशियों को भरकर बूचड़खाना ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और निर्देश मिलने पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मनोज कुमार डनसेना, पिता ब्राम्हआनंद डनसेना, निवासी ग्राम निमोही, पुरन सिदार, पिता दिनानाथ सिदार, निवासी ग्राम डूमरपाल पुलिस ने  दोनों के पास से 07 नग गायें और पिकअप वाहन जब्त किया गया।

आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में मवेशी तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds