लन्दन : ब्रिटेन से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने व्यक्ति के शव को उसकी पेंशन की वजह से करीब 2 साल तक फ्रीजर में रखा। बताया जा रहा है कि 71 वर्षीय जॉन वेनराइट की साल 2018 में मौत हो गई थी, जबकि इस बात का खुलासा करीब दो साल बाद यानी साल 2020 में हुआ था।
मंगलवार को इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें 52 वर्षीय डैमियन जॉनसन को दोषी ठहराया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉनसन पर आरोप लगाए गए है कि उसने मरे हुए शख्स के बैंक खाते से रुपये निकाले, उन रुपयों से खरीदारी की और बैंक डिटेल का गलत उपयोग किया। हालांकि उसने इन आरोपों से इनकार कर दिया है। जॉनसन ने कहा कि वेनराइट के खाते के जिन रुपयों का इस्तेमाल किया वो उसके ही थे।
फिलहाल वेनराइट के मरने का कारण साफ नहीं हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। बता दें, दोनों एक साथ फ्लैट में रह रहे थे।
खबर के अनुसार, जॉनसन ने अदालत को बताया कि वह वेनराइट के साथ ही रहता था। दोनों ने एक साझा खाता खोला था। जब वेनराइट की मौत हो गई तो उसने अपने पैसों को निकालने के लिए उसके शव को दो साल तक फ्रीजर में रखा। जॉनसन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं इन आरोपों को नहीं मानता कि मैंने पैसे निकालकर उड़ाए, वो मेरे रुपये थे। मेरा हक था उनपर यह गलत नहीं है। हालांकि अदालन ने फैसला सुनाते हुए शव को दफन न करने के लिए दोषी करार दिया। बता दे, जॉनसन अभी बेल पर है।