लूटपाट की नीयत से कार सवारों पर पत्थर से हमला, कार सवार एक गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर सिलपहरी के पास लूटपाट की नीयत से कार सवारों पर पत्थर से हमला किया गया। इस घटना में एक कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हमला करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 मई को जांजगीर जिले  के परसदा निवासी रामचंद्र चन्द्राकर अपने परिवार के साथ रिश्तेदार बालमुकुंद वर्मा के साथ तखतपुर गए थे। जहां रिश्तेदार के घर पर छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात कार से वापस घर लौट रहे थे। रात करीब 12.30 बजे सिलपहरी मुख्यमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कार रूकवाई और पत्थर फेंकने लगे। पत्थरबाजी से कार में बैठे रामचन्द्र को गंभीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक है।  वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds