स्वच्छता अभियान में राजधानी रायपुर ने मारी बड़ी छलांग, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से होगा सम्मान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ ने स्वच्छता के  क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपना परचम लहराया है। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में गुरूवार को आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  और उप मुख्यमंत्री अरूण साव पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को भी राष्ट्रीय अवार्ड मिलेगा। गौरतलब है कि केंद्रीय आसवन एवं शहरी मंत्रालय की ओर से विश्व का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण देश में कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की और राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड हासिल किए है।

राज्य में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा

वर्ष-2017 में छत्तीसगढ़ ओडीएफ राज्य होने का गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है। इसके साथ ही राज्य में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कराए जाने की उपलब्धि भी राज्य ने हासिल की थी। राज्य में स्वच्छता के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी। स्वच्छता क्रियान्वयन के बेहतर परिणाम के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य को इंदौर में पुरस्कृत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds