16 जुलाई को कर्क संक्रांति, धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगी ये राशियां

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना-अपना महत्व है। प्रत्येक ग्रह अपने निश्चित समय पर गोचर करता है। ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी स्थिति बदलता है। 16 जुलाई को सुबह 04.59 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा। 17 अगस्त दोपहर 01.27 बजे तक इसी राशि में रहेगा। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। सूर्य और चंद्रमा में मित्रता का भाव है।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के करियर के लिए अच्छी खबर मिलने उम्मीद है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को सुधार एवं उन्नति की संभावना है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस समय नई कार खरीदना कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर होगा।

मिथुन राशि

जातकों को भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को वित्तीय लाभ प्राप्त करने का बड़ा अवसर मिलेगा। कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है। व्यापारियों को भी इस दौरान अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आर्थिक लाभ होगा। झगड़े और बहस से बचने की कोशिश करें।

कर्क राशि

सूर्य गोचर का इसर कर्क राशि के जातकों पर सबसे खास रहेगा। यह अवधि अनुकूल परिणाम देगी। इस दौरान होने वाले क्रोध से बचें। व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस अवधि का भरपूर लाभ उठाने के लिए इस राशि के जातकों को शांत मन से काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds