लॉगिन

मुंबई दौरा रद्द कर मुख्यमंत्री पहुंचे रायपुर, आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल हुए और शव को दिया कंधा…

Chhattisgarh April 24, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
मुंबई दौरा रद्द कर मुख्यमंत्री पहुंचे रायपुर, आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल हुए और शव को दिया कंधा…

मुंबई दौरा रद्द कर मुख्यमंत्री पहुंचे रायपुर, आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल हुए और शव को दिया कंधा…

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिनों का मुंबई दौरा बीच में छोड़कर आज सुबह रायपुर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अपना मुंबई दौरा रद्द किया।

सीएम साय आज सुबह रायपुर आने के बाद मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल हुए और उनके शव को कंधा दिया।

मुख्यमंत्री साय कल 23 अप्रैल को मुंबई में निवेशकों को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति और निवेश आकर्षित करने मुंबई गए थे। उनका आज 24 अप्रैल को भी निवेशकों के साथ बैठक और मुलाकात का कार्यक्रम था।

इसी दौरान कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के व्यावसायी दिनेश मिरानिया की आज अंत्येष्टि की सूचना पर वापस रायपुर आ गए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds