अटकलों पर विराम : 10 जनवरी से पहले होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, दो से तीन मंत्री लेंगे शपथ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव छत्तीसगढ़ में सरकार के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 10 जनवरी से पहले हो सकता है। खबर है कि दो मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी चल रही है। हालांकि हरियाणा के फार्मूले पर तीसरे मंत्री के लिए भी सकार विचार कर रही है। क्षेत्रीय संतुलन साधने के हिसाब से रायपुर, बिलासपुर और बस्तर से मंत्री बनाए जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री के साथ 12 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मंत्री का एक पद खाली रखा गया था। इसी बीच लोकसभा चुनाव के पहले सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस वजह से सरकार में मुख्यमंत्री के साथ 11 मंत्री हो गए थे। इस तरह वर्तमान में पारंपरिक तौर पर दो मंत्रियों की जगह खाली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि यहां भी हरियाणा की तरह 13 मंत्री बनाए जाएं। हरियाणा में भी 90 सदस्यों की विधानसभा है। लेकिन यहां कभी भी 13 मंत्री नहीं बनाए गए। अब अगर सरकार हरियाणा का फार्मूला लागू करती है तो मंत्रियों की संख्या 13 हो जाएगी। लिहजा इस संबंध में सरकार अभी विचार कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds