सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। प्रदेश में बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी, जिसमें बजट सत्र सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में आगामी बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा होगी और राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ अन्य नीतिगत फैसलों पर भी विचार करेंगे।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर दौरे पर रवाना होंगे। वे आज जगदलपुर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय 2:30 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव के रिसेप्शन में शामिल होंगे। स्थानीय अधिकारियों और जनता से भी संवाद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds