लॉगिन

कैबिनेट की बैठक 26 को : कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा, सीएम साय दिल्ली रवाना

Chhattisgarh November 25, 2024 रिपोर्टर: shailesh
कैबिनेट की बैठक 26 को : कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा, सीएम साय दिल्ली रवाना

कैबिनेट की बैठक 26 को : कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा, सीएम साय दिल्ली रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी और अहम फैंसले भी लिए जा सकते हैं।

सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान को लेकर उन्होंने कहा कि, कल हम 75वां संविधान दिवस मनाएंगे। उसमें कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होगा। वहां से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

कांग्रेस ने अपने अनुसार किया संविधान में संशोधन 

कांग्रेस के हमारी वजह से संविधान सुरक्षित वाले बयान सीएम श्री साय ने कहा कि, आजादी के 75 साल में कांग्रेस के लोग कितना संशोधन कर चुके हैं। जब उनके अनुकूल नहीं रहा तो अनावश्यक रूप से भी संशोधन किए हैं। यह पूरा देश जानता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds