रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को विभिन्न बैठकों और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
इसके बाद स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हिस्सा लेंगे. वहीं स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करेंगे. शाम करीब 4:10 बजे सर्किट हाउस में आयोजित उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान में शिकरत करेंगे. इसके अतिरिक्त रोहिनीपुराण में आयोजित करमा पूजा पर्व महोत्सव में शामिल होंगे.
कैबिनेट की बैठक आज
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है. यह बैठक सुबह 11.30 बजे महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर में होगी. कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी सीजन 2026-27 के उपार्जन और कस्टम मिलिंग नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा.
1 नवंबर से होने वाले राज्योत्सव सहित कर्मचारी संगठनों की मांग पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. धान खरीदी को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति के निर्णयों पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगेगी.