पत्रकार हत्याकांड : आरोपी ठेकेदार के साम्राज्य पर चला बुलडोजर, पांच एकड़ जंगल की जमीन पर किया था अवैध कब्ज़ा

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया गया है। आरोपी ठेकेदार का गंगालूर सड़क पर पांच एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा है।

दरअसल, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर  है। वहीं अब इस मामले में  प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया है। आरोपी ठेकेदार ने गंगालूर मार्ग पर कंस्ट्रक्शन के नाम पर 5 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। मौके पर वन विभाग के अफसर समेत SDM और राजस्व अमला मौजूद हैं।

ठेकदार के सेप्टिक टैंक में मिला था शव 

शुक्रवार को बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार (3 जनवरी) को  उनका शव ठेकेदार के सेफ्टिक टैंक में मिला था। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से गायब थे। परिजनों और पत्रकारों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होंने ठेकेदार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद उस पर कार्रवाई हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds