लॉगिन

भरोसे का बजट : बेरोजगारी भत्ता का ऐलान, पेंशन राशि भी बढ़ाई गई, 101 नए आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल खुलेंगे

Chhattisgarh March 6, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भरोसे का बजट : बेरोजगारी भत्ता का ऐलान, पेंशन राशि भी बढ़ाई गई, 101 नए आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल खुलेंगे

भरोसे का बजट : बेरोजगारी भत्ता का ऐलान, पेंशन राशि भी बढ़ाई गई, 101 नए आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल खुलेंगे

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूदा सरकार का आखिरी बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बोले हम छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। वार्षिक आय जिनकी 2.5 लाख से कम है, उन्हें दो साल तक ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

पेंशन की राशि साढ़े 300 से बढ़ाकर 500 किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मासिक मानदेय बढ़ाकर 6.5 हजार से 10 हजार किया गया है। सहायिकों का मानदेय 3.5 से 5 हजार बढ़ाया गया है।

0 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवा जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम उन्हें 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता की घोषणा

0 शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नई योजना शुरू की जाएगी।

0 25 सौ रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष तक दिया जाएगा।

0 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में की गई बढ़ोतरी।10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा

0 मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में की गई वृद्धि मध्यान भोजन के रसोईया का 1800

0 ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार रुपये को 3 हजार करने की घोषणा

0 राज्य के पर्व त्योहार, आपत्ति विपत्ति में सहयोग करने वाले होम गार्ड के मानदेय में वृद्धि

0 मुख्यमंत्री कन्या विवाह की सहायता राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रूपए किया गया

0 रीपा की शहरी क्षेत्र में भी होगी स्थापना

0 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे

0 नवा़ रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो।

0 मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में नवीन मेडिकल कॉलेज।

0 उद्यानिकी प्रयोगों के प्रदर्शन के लिए नवा रायपुर में सेंटर ऑफ एक्सलेंस की होगी स्थापना।

0 5 नए जिलों में उप-संचालक कृषि कार्यालय की स्थापना।

0 धमधा में शास बीज प्रसंस्करण केंद्र हेतु प्रावधान।

0 पशु चिकित्सा दतरेंगा रायपुर में राज्य पशु चिकित्सा के लिए प्रावधान।

0 मनेंद्रगढ़ जांजगीर कवर्धा और गीदम में नए मेडिकल कॉलेज

0 अंतागढ़, कटघोरा, सरायपाली में अपर क्लेक्टर कार्यालय, सात नवीन तहसीलों का गठन।

0 राजस्व भूमि का पुनः सर्वेक्षण रडार के जरिए, 7 करोड़ का प्रावधान।

0 राजिम माघी पुन्नी मेला के विकास एवं सुविधाओं के लिए नवीन मद में 20 करोड़ 73 लाख का प्रावधान।

0 डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में 700 बिस्तर के एकीकृत अस्पताल भवन के लिए 85 करोड़ रुपए का प्रावधान

0 सुदूर क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान।

0 अब तक 20 लाख ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ जल, शेष परिवारों तक जल पहुंचाने 2 हजार करोड़ रुपए की राशि। (राज्यांश से)

0 कबीरधाम में नवीन जंगल सफारी के लिए दो करोड़ का प्रावधान

0 नवा रायपुर के जंगल सफारी के उन्नयन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान

0 मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना, 100 करोड़ का प्रावधान।

0 कौशल्या समृद्धि योजना की शुरुआत की जाएगी।

0 आवास योजना के तहत 3 हजार 2 सौ 38 करोड़ का प्रावधान।

0 सड़कों के लिए 500 करोड़ का प्रावधान।

0 मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी परख सम्मान योजना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान।

0 प्राथमिक एवं उच्चतर शिक्षा के विकास के लिए 400 करोड़ का प्रवधान

0 राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र।

0 भोजन सहाय योजना की राशि को बढ़ाकर 700 से 1200।

0 अनु.जाति अनु.जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की शुरुआत।

0 जनसंपर्क विभाग पत्रकार गृह निर्माण अनुदान योजना की शुरुआत की जाएगी, इसके लिए 50 लाख का प्रावधान।

0 बैकुंठपुर में नवीन हवाई पट्टी, कोरबा में व्यावसायिक पट्टी निर्माण का प्रावधान।

0  97 नवीन न्यायालयों की स्थापना, 23 करोड़ 25 लाख का प्रावधान।

0  झीरम में स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना।

0 नारायणपुर में मलखम्ब अकादमी की घोषणा

0 रायपुर में खुलेगी विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी

0 कुनकुरी में एडवेंचर स्पोर्ट सेंटर की घोषणा

0 छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के लिए 25 cr का प्रावधान

0 मुख्यमंत्री धरोहर दर्शन योजना शुरू की जायगी। योजना अंतर्गत विद्यार्थियों को राज्य संरक्षित धरोहरों का दर्शन कराया जाएगा

0 50 रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रावधान।

0  मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना  के तहत पहुँचमार्ग निर्माण के लिए 150 करोड़ का प्रावधान।

0  ग्रामीण मार्गों के निर्माण (नाबार्ड से) में 150 करोड़ का प्रावधान।

0 खारुन नदी पर रिवर फ्रंट के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।

0  तेलीबांधा फ्लाई ओवर निर्माण  के लिए राशि का प्रावधान।

0 राम वन गमन पथ के लिए 2 cr का प्रावधान

0 रायपुर  के शारदा चौक से तात्यापारा तक सड़क चौड़ी करण में लिए 10 cr का प्रावधान

Watch Live

Twitter – https://twitter.com/ChhattisgarhCMO

Facebook – https://www.facebook.com/ChhattisgarhCMO

YouTube – https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds