BSP : वॉक इन इंटरव्यू के द्वारा पाएं बीएसपी में विभिन्न पदों पर भर्ती

भिलाई। (SAIL) स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया भिलाई स्टील प्लांट के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों व कारखानों और संस्थानों में संचालित अस्पतालों के लिए विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी 2023 को निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में  GDMO, विशेषज्ञ, सुपर स्पेशलिस्ट सहित अन्य पदों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर चयन में शामिल हो सकते है। उम्मीदवार के पास सेल के अनुसार डीएम, डीएनबी, एमबीबीएस के साथ पीजी डिप्लोमा व पीजी डिग्री जैसी हायर शैक्षिक योग्यता होना आवश्यक है। जिनके पास ये डिग्रियां है वे इन पदों के लिए इंटरव्यु में शामिल हो सकते है।

बीएसपी मुख्य द्वार के समीप एचआरडीसी ऑफिस में योग्य उम्मीदवार को पहुंचना होगा।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर 6 फरवरी 2023 को बीएसपी मुख्य द्वार के पास एचआरडीसी कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। यहां उम्मीदवार अपने आवेदन के आधार पर विभिन्न जानकारी देकर व अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते है।

इन पदों पर होगी भर्ती

सुपर स्पेशलिस्ट-05

स्पेशलिस्ट-10

जीडीएमओ-14

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर-02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds