प्रवेशोत्सव का बहिष्कार : डौंडी ब्लाक के छात्र और अभिभावक धरने पर, धमतरी जिले में प्रधान पाठक को हटाने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से शाला उत्सव मनाया जायेगा। प्रदेशभर में आज स्कूलों का नया सत्र प्रारंभ हो गया है। इसी बीच कई जगह ग्रामीणों ने शाला प्रवेशॉत्सव बहिष्कार किया है। धमतरी जिले में स्कूल में ताला जड़कर बच्चे स्कूल के सामने बैठ गए। बच्चों के साथ ही ग्रामीण और अभिभावक भी प्रदर्शन कर प्रधान पाठक को हटाकर दूसरे प्रधान पाठक की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, यह मामला नगरी ब्लॉक के बोकराबेड़ा गांव के शासकीय माध्यमिक शाला का है। यहां के छात्र- छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते प्रधान पाठक को हटाने की मांग कर रहे हैं।

डौंडी ब्लॉक के छात्र- ग्रामीण धरने पर बैठे

वहीं बालोद जिले के डौंडी ब्लाक के ग्रामीणों ने शाला प्रवेशउत्सव का बहिष्कार किया है। यहां पर शाला में शिक्षक की मांग को लेकर प्राथमिक शाला गिधाली में ताला बन्दी कर दिया गया है। इस दौरान छात्रों के साथ ग्रामीण भी स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। युक्तियुक्तकरण में शाला में पदस्थ शिक्षिका का अन्य स्कूल में ट्रा्सफर होने का विरोध कर रहे हैं।

दारूटोला स्कूल में भी जड़ा ताला

वहीं बालोद जिले के एक और स्कूल में तालाबंदी कर शाला प्रवेशॉत्सव का बहिष्कार किया गया है। प्राथमिक शाला दारूटोला के ग्रामीण छात्रों के साथ स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। यहां के बच्चे स्कूल में शिक्षक की कर रहे मांग। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं। पूरा मामला डौंडी ब्लॉक का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds