BIG BREAKING : आईईडी ब्लास्ट से बुजुर्ग महिला की दोनों पैर हुए बुरी तरह से जख्मी,जंगल में टोरा बिनने गई थी

बीजापुर : जिले में नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला की बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी इलाज जारी है। आईईडी की चपेट में आने से महिला की दोनों पैर जख्मी हो गया है। साथ ही शरीर में भी कई चोट लगी है।

नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में आईईडी प्लांट किए थे। प्लांट की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह उसूर थाना क्षेत्र के नड़पल्ली निवासी बुजुर्ग महिला जोगी पति गंगा उम्र 55 जंगल में टोरा बिन रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने प्लांट की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ ही बुर्जुग महिला को शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट पहुंची हैं। घटना की खबर लगते ही गांव वालों ने महिला को उसूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसूर में उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds