होली से पहले खेली खून की होली, पूरे परिवार को कुचल दिया डंपर से, पांच की मौत

कोटा:  राजस्थान के झालावाड़ जिले में पगारिया इलाके में किसी विवाद को लेकर कथित तौर पर डंपर से कुचलकर दो भाइयों समेत पांच लोगों की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कथित घटना शनिवार देर रात हुई और मामले के दो आरोपी अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

पीड़ितों की पहचान बिन्नायगा फांटा गांव के रहने वाले भरत सिंह (22) धीरज सिंह (20), तूफान सिंह (33), गोवर्धन सिंह (28) और बालू सिंह (20) के रूप में की गई है। भरत और धीरज भाई हैं। पगारिया के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds