लॉगिन

जमीन बंटवारे के विवाद में खूनी संघर्ष : भतीजे ने बुजुर्ग चाचा की टांगिया से वार कर की हत्या, आरोपी फरार

Chhattisgarh September 23, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जमीन बंटवारे के विवाद में खूनी संघर्ष : भतीजे ने बुजुर्ग चाचा की टांगिया से वार कर की हत्या, आरोपी फरार

जमीन बंटवारे के विवाद में खूनी संघर्ष : भतीजे ने बुजुर्ग चाचा की टांगिया से वार कर की हत्या, आरोपी फरार

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आय है। जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर भतीजे ने अपने बुजुर्ग चाचा पर टांगिया से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यह मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया (सीपतपारा) निवासी बबन राम यादव (85 वर्ष) सुबह करीब 5:30 बजे मवेशियों को चारा देने के लिए गया था। इसी दौरान उसके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव ने उस पर टांगिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बबन यादव की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत ने बताया कि 85 वर्षीय बबन राम यादव की हत्या टांगिया से वार कर उसके भतीजे अशोक यादव उर्फ सोनू ने की है। उन्होंने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा और भतीजे के बीच पिछले करीब एक वर्ष से मनमुटाव चल रहा था। इसी विवाद के बीच मंगलवार सुबह जब बबन राम मवेशियों को चारा देने के लिए गया हुआ था, तभी आरोपी ने अपने चाचा पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds