चलती ट्रेलर में हुआ ब्लास्ट, चालक ने वाहन से कूदकर बचाई अपनी जान, भीषण आग से रास्ता जाम

‘कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती ट्रेलर में अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना उरगा हाटी राजमार्ग में कोटमेर के पास की है।

मिली जानकारी के अनुसार, उरगा हाटी राजमार्ग में कोटमेर के पास चलती ट्रेलर में आग लग गई। चालक ने वाहन से कूदकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। वहीं आग लगने से राजमार्ग में जाम लग गई है। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds